बिहार के गया :इंडिया पोस्ट खाता खोलने में पटना और दिल्ली को भी पीछे छोड़ा
बिहार : के गया ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के खाता खोलने में दिल्ली मुंबई को पीछे छोड़ पुरे भारत में नंबर वन का स्थान प्राप्त किया इसकी शुरुआत एक सितंबर से की गई थी। अब तक गया पोस्टल डिवीजन में 28,340 खाते खोले गए हैं। सिर्फ गया शाखा में 16,168 खाते खोले गए हैं। पांचों उपकेंद्र मिलाकर 19,935 खाते खोले गए। राष्ट्रीय स्तर पर गया ओवरऑल अव्वल रहा है। बुधवार के आंकड़े के अनुसार, हैदराबाद दूसरे और तेलंगाना का महबूबानगर तीसरे स्थान पर है।
क्या है आइपीपीबी
यह केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। आइपीपीबी से आधुनिक बैंकिंग की समस्त सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। इसमें डोर स्टेप बैंकिंग सेवा दी जाती है। बैंक के पास इलाके में सभी से परिचित और सर्वसुलभ डाकिए उपलब्ध हैं, जो बायोमेट्रिक सुविधा से युक्त एक स्मार्टफोन के माध्यम से वित्तीय सेवाएं प्रदान करने के साथ ही वित्तीय मार्गदर्शक मित्र के रूप में भी उपस्थित रहते हैं।
ये भी पढ़े :-SC ने बिहार सरकार और CBI से मांगा जवाब, कहा- मंजू वर्मा के पति अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया?
कहा-गया के प्रवर डाक अधीक्षक ने
52 दिनों में आइपीपीबी में गया डाक प्रमंडल में 28340 खाते खोले गए हैं। इसमें गया अकेले 16168 खाता खोलकर देश में अव्वल रहा है। इससे लाभुकों को बेहतर सुविधा और लाभ मिल रहा है।
रंजय कुमार सिंह, प्रवर डाक अधीक्षक गया
रैंक ब्रांच खाता की संख्या
शाखा (23 अक्टूबर तक खोले गए खाते)
शाखा (23 अक्टूबर तक खोले गए खाते)
1. गया (सभी केंद्र) 19935
2. हाजीपुर-11934
3. छपरा 10570
4. सासाराम-9451
5. लखीसराय- 8385
6. आरा-7994
7. औरंगाबाद- 6843
8. जहानाबाद-5458
9. मोतिहारी-5340
10. बिहारशरीफ- 5141
11. सुपौल- 4641
12. सिवान- 4499
राष्ट्रीय स्तर पर स्थिति
गया : 19,935
हैदराबाद : 16,912
महबूबानगर : 16,886
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद