नालंदा : संजू देवी कभी ये नहीं सोचीं होगी की जिस के साथ वो विवाह के परिणय सूत्र में बंध रही है वो उसका ह्त्या कर देगा | ऐसी ही एक शर्मनाक वाक्य आमने आया दरिंदा पति ने अपनी ही पत्नी को बहुत ही बेरहमी से खून कर दिया पत्नी की कई टुकड़ों में काट कर शव को बोरे में बंद कर नदी में फेंक दिया। मंगलवार को पुलिस ने नदी किनारे से महिला का शत-विक्षत शव बरामद किया है।ये घटना
घटना तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के मन्डाक्ष गांव में गत 16 अक्टूबर को घटित हुई। जहानाबाद निवासी मृतका संजू देवी के भाई बिनोद चौधरी ने बताया कि बहन की शादी करीब दो साल पूर्व नालन्दा जिले के तेल्हाड़ा थाना अंतर्गत मन्डाक्ष गांव निवासी अजय चौधरी उर्फ धन्जु से हुई थी। जिसमें उपहार स्वरूप समान के साथ जेवरात आदि दी गई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति तथा ससुराल वाले दहेज के लिए बराबर तंग व प्रताडि़त करते थे। मांगें पूरी नहीं होने पर बहन संजू देवी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। कई बार संजू के पति अजय चौधरी को समझाने का भी प्रयास किया गया लेकिन वे लोग नहीं माने। उसने बताया कि ग्रामीणों से उन्हें सूचना मिली की बहन की हत्या कर उसे नदी में फेंक दिया गया है। इस बात की जानकारी मिलते ही तेल्हाड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। जिसमें एक महिला से उसके पति का अवैध संबंध होने की बात कहीं गई।
पुलिस ने महिला को प्राथमिकी दर्ज होने के दिन ही गिरफ्तार कर ली थी पर आरोपी पति अभी तक फरार चल रहा है। डीएसपी मुतफिक अहमद ने कहा कि आरोपी पति को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। उसने बताया कि घटना के बाद से ससुराल के सभी सदस्य फरार हो गए। मृतका के भाई ने बताया कि मंगलवार को नदी किनारे बोरे में शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर जब पहुंचा तो देखा कि राढिल छिलका के पास एक बोरा में मेरी बहन का शव क्षत-विक्षत हालत में कई टुकड़ों में मिला।
थानाध्यक्ष ऋषिकेश कुमार ने बताया कि मृतका संजू देवी के भाई बिनोद चौधरी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमे पति अजय चौधरी उर्फ धन्जु समेत सास ससुर व भाई को अभियुक्त बनाया है।
We News 24 एक तेज़, तथ्यात्मक और निर्भीक पत्रकारिता के लिए समर्पित हिंदी डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है। We Are One Reiyukai Sukarya (WAORS) की डिजिटल शाखा के रूप में, यह मंच खबरों को परखने, उजागर करने और उनकी गहराई तक पहुँचने के लिए जाना जाता है।
👉 हमारी पहचान है:
"हर खबर की पोल है खोलते" — यही हमारा वादा है और हमारी पत्रकारिता की असली ताक़त भी।
We News 24 सिर्फ खबरें प्रकाशित नहीं करता, बल्कि पाठकों को भी खबरों की प्रक्रिया में भागीदार बनाता है। यह मल्टी-प्लेटफॉर्म माध्यम है जो वेब, मोबाइल और सोशल मीडिया के ज़रिए समाचारों को व्यापक स्तर तक पहुँचाता है।
यह प्लेटफॉर्म सिर्फ पत्रकारों से नहीं, बल्कि समाचार के प्रति समर्पित प्रोफेशनल्स और जागरूक नागरिकों द्वारा संचालित है। यहां आप खबरें देख सकते हैं, सवाल पूछ सकते हैं, और सीधे संवाद कर सकते हैं।
पारदर्शिता, गति और जनहित — यही है We News 24 की पत्रकारिता का आधार।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद