Header Ads

 


  • Breaking News

    मानसून में क्यों हो जाता है राजधानी दिल्ली पानी-पानी ,पर्यावरण मंत्री ने दिया इसका जवाब

    मानसून में क्यों हो जाता है राजधानी दिल्ली पानी-पानी  ,पर्यावरण मंत्री ने दिया इसका जवाब






    We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र  काजल कुमारी 

    नई दिल्ली:- राजधानी दिल्ली में मानसून ने दस्तक दे दी है। बीते शुक्रवार की सुबह और बुधवार  दोपहर को हुई भीषण बारिश के बाद दिल्ली पानी -पानी  हो गया जिससे दिल्ली सरकार के दावो की पोल खुल गयी । वहीं सड़कों पर जमा पानी को निकालने के लिए तमाम प्रयास भी किए जा रहे हैं। 


    तस्वीर दिल्ली संगम विहार



    इस बीच बड़ा सवाल ये भी उठ रहा है मानसून के  बारिश में दिल्ली पूरी तरह से क्यों डूब गई, इसके पीछे क्या वजह  है। वहीं इस मामले पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव की स्थिति के लिए नालों में जमा प्लास्टिक कचरे को जिम्मेदार ठहराया और दिल्ली सरकार पर इस मुद्दे पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। 




    ये खबर भी पढ़े-बिहार में बार-बार क्यों गिरता पुल, सिवान में 10 दिनों के अंदर गिरे दो पुल


    24 घंटे में 228.1 मिमी. हुई बारिश

    बता दें कि सफदरजंग वेधशाला ने  जून के महीने की 74.1 मिलीमीटर औसत बारिश से तीन गुना से अधिक है तथा कम से कम 16 साल में इस महीने में सर्वाधिक है। दिल्ली में भारी बारिश के कारण शुक्रवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। दिल्लीवासियों ने जलमग्न सड़कों पर डूबे वाहनों और यातायात बाधित होने के कारण फंसी गाड़ियों की तस्वीरें एवं वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। 

    तस्वीर दिल्ली संगम विहार



    ये खबर भी पढ़े-पीएम मोदी ने शोले फिल्म के डायलॉग के जरिए कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना


    दिल्ली सरकार हुई निष्क्रिय

    भूपेंद्र यादव ने कहा, ‘‘हमने एकल उपयोग वाली प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया था और दिल्ली सरकार से भी कार्रवाई करने को कहा था। हमने दिल्ली सरकार के उद्योग विभाग से कई बार इन (एकल प्लास्टिक विनिर्माण) इकाइयों को बंद करने को कहा था।’’ उन्होंने कहा कि इन इकाइयों ने न केवल पर्यावरण को प्रदूषित किया है बल्कि औद्योगिक आपदा की भी स्थिति पैदा हुई है और फिर भी दिल्ली सरकार निष्क्रिय बनी हुई है। यादव ने कहा, ‘‘जलभराव का प्रमुख कारण नालों में पॉलिथीन जमा होना है। हमें व्यक्तिगत व्यवहार में बदलाव लाना होगा और यह स्थानीय प्रशासन में भी शामिल होना चाहिए।

    वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट

    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/    .com/img/a/   .com/img/a/   .com/img/a/

    Header+AidWhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 9599389900 को अपने मोबाईल में सेव  करके इस नंबर पर मिस्ड कॉल करें। फेसबुक-टिवटर पर हमसे जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/wenews24hindi और https://twitter.com/Waors2 पर  क्लिक करें और पेज को लाइक करें

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad