समुद्र में मछली पकड़ने गये मछुआरे की नाव भंवर में फंसी 89 लोगों की मौत
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / एजेंसी
अफ्रीकी:- देश मॉरिटानिया में एक भयानक हादसा हुआ है। प्रवासी मछुआरों से भरी एक नाव अटलांटिक महासागर में पलट गई है। हादसे में अब तक 89 लोगों की मौत हो चुकी है। नौसेना के जवानों ने सभी 89 लोगों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं, 5 साल की बच्ची समेत 9 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। बताया जा रहा है कि 6 दिन पहले करीब 170 लोग मछली पकड़ने के लिए एक नाव में सवार होकर समुद्र में गए थे। वे सेनेगल-गाम्बिया सीमा के रास्ते यूरोप जा रहे थे, लेकिन अटलांटिक महासागर में पानी के भंवर में फंस गए।
उनकी नाव समुद्र तट से करीब 4 किलोमीटर दूर फंस गई थी। खतरे का संकेत मिलते ही नौसेना के जवान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक 89 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी थी। बचाए गए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, 70 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। यह भी पढ़ें: 13000 फीट की ऊंचाई पर अचानक जमीन से टकराया विमान, टुकड़े-टुकड़े हो गए, 109 लोगों की हड्डियां बरामद
ये खबर भी पढ़े-थोड़ी सी बारिश में दिल्ली का आयानगर झील में तब्दील, पैदल चलने वालों की बढ़ी परेशानी
यमन और अफगानिस्तान में हुए हादसे
बता दें कि इससे पहले यमन और अफगानिस्तान में ऐसे 2 बड़े हादसे हो चुके हैं। यमन के अदन शहर के पास समुद्र तट पर एक नाव डूब गई थी। इस हादसे में 45 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी और करीब 140 लोग लापता हो गए थे, जिनका आज तक पता नहीं चल पाया है। हादसे के शिकार हुए लोग हॉर्न ऑफ अफ्रीका के थे और लाल सागर को पार करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन एक भंवर में फंस गए।
ये खबर भी पढ़े-मानसून में क्यों हो जाता है राजधानी दिल्ली पानी-पानी ,पर्यावरण मंत्री ने दिया इसका जवाब
बता दें कि अक्सर प्रवासी मजदूर अच्छे काम की तलाश में सऊदी अरब पहुंचने के लिए पूर्वी रास्ते से यात्रा करते हैं। वे यमन के लाल सागर को पार करने की कोशिश करते हैं, लेकिन एक भंवर में फंस जाते हैं और डूबकर या भूख-प्यास से मर जाते हैं। यमन में हुए हादसे से पहले अफगानिस्तान में भी एक बड़ा हादसा हुआ था। यहां एक नदी को पार करते समय नाव पलट गई और डूब गई। इस दुर्घटना में 20 लोगों की जान चली गई।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद