केरल में भारी बारिश और भूस्खलन से अबतक 24 लोगों की मौत
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / कृष्णन उन्निन
वायनाड:- केरल में इन दिनों भारी बारिश हो रही है। इस बीच वायनाड में हुए भीषण भूस्खलन में 100 से ज्यादा लोग दब गए। अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 70 लोग घायल हुए हैं। मलबे से लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 24 लोगों की मौत की खबर है। घायलों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भूस्खलन की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राहत और बचाव के लिए तमिलनाडु से वायुसेना के 2 हेलीकॉप्टर वायनाड पहुंच चुके हैं।
मंगलवार तड़के हुआ भूस्खलन
बताया जा रहा है कि भूस्खलन मंगलवार सुबह करीब 2 बजे हुआ। इसके बाद एक बार फिर करीब 4.10 बजे भूस्खलन ने कहर बरपाया। जिससे मलबे में 100 से ज्यादा लोग दब गए। फिलहाल मलबे से लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है। मलबे से 24 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और 70 घायल लोगों को भी निकाला गया है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये खबर भी पढ़े-झारखंड के टाटानगर में बड़ा ट्रेन हादसा ,18 डिब्बे पटरी से उतर गए
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन भी पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सरकारी मशीनरी ने बचाव अभियान शुरू कर दिया है। राज्य की सभी सरकारी एजेंसियां बचाव अभियान में लगी हुई हैं। बताया जा रहा है कि राज्य के मंत्री आज घटनास्थल का दौरा कर सकते हैं।
वायुसेना ने सुबह साढ़े सात बजे तमिलनाडु के सुलूर से दो हेलीकॉप्टर एमआई-17 और एक एएलएच को घटनास्थल के लिए रवाना किया। सीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भूस्खलन के कारण थमारासेरी दर्रे से गुजरने वाले वाहनों को रोक दिया गया है। हालांकि, जरूरी वाहन यहां से गुजर सकेंगे। ताकि दर्रे में ट्रैफिक जाम न हो।
हेल्पलाइन नंबर जारी
वायनाड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के मुताबिक, भारी बारिश के बाद वायनाड में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है। इसके साथ ही आपातकालीन सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। लोग हेल्पलाइन नंबर 9656938689 और 8086010833 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद