छतरपुर से आप विधायक करतार सिंह ने भाजपा में शामिल होकर केजरीवाल को दिया बड़ा झटका
We News 24 Digital News» रिपोर्टिंग सूत्र / दीपक कुमार
नई दिल्ली :-विधानसभा चुनाव दे केजरीवाल सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद और छतरपुर के आप विधायक करतार सिंह समेत तकरीबन आधा दर्जन लोग बीजेपी में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार को अनुसूचित जाति विरोधी बताते हुए मंत्री पद के साथ आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। आनंद ने बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ा भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उनका पार्टी में स्वागत किया।
ये खबर भी पढ़े-बिहार के सीतामढ़ी में जिला प्रशासन के कार्रवाई तिन अवैध जांच केंद्र सील
छतरपुर विधायक करतार सिंह भी भाजपा में शामिल हुए छतरपुर आम आदमी पार्टी के विधायक करतार सिंह तंवर भी पार्टी छोड़कर भाजपा ) में शामिल हो गए। पटेल नगर से पूर्व विधायक वीना आनंद, छतरपुर से पार्षद उमेश सिंह फोगाट, हिमाचल प्रदेश आप प्रभारी रतनेश गुप्ता और सह प्रभारी सचिन राय भी भाजपा में शामिल हुए। यह राजकुमार आनंद वही हैं जो दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री थे। अरविंद केजरीवाल जब जेल में थे, तब उन्होंने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए पार्टी छोड़ दी थी और बीएसपी में शामिल हो गए थे। इसके बाद बीएसपी ने उन्हें नई दिल्ली सीट से लोकसभा का टिकट दिया था। हालांकि, दिल्ली में बीएसपी का कोई जनाधार नहीं है। इस तरह वे चुनाव शुरू होने से पहले ही बाहर हो गए।
वी न्यूज 24 फॉलो करें और रहे हर खबर से अपडेट
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद