27 साल बाद दिल्ली में खिला कमल,पीएम बोले- 'अहंकार, अराजकता और अहंकार' की हार
We News 24 Hindi / कविता चोधरी
नई दिल्ली :- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आ चुके हैं, और इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। आम आदमी पार्टी (AAP) को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है, जबकि भाजपा ने बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव में AAP के कई दिग्गज नेता हार गए हैं, जिनमें पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शामिल हैं। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने अपनी सीट बचा ली है।हर अपडेट सबसे पहले वी न्यूज 24 पर पढ़े।
ये भी पढ़े-सीतामढ़ी में पत्रकार से बदसलूकी मामले में सब इंस्पेक्टर ऋचा कुमारी को नगर थाने से हटाने का आदेश जारी
प्रमुख नतीजे और प्रतिक्रियाएं:
भाजपा की ऐतिहासिक जीत: भाजपा ने 37 सीटें जीती हैं और 11 सीटों पर आगे चल रही है। इस तरह, पार्टी ने 36 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। यह 27 साल बाद दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का संकेत है।
पीएम मोदी का संबोधन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा मुख्यालय से पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता ने "आंडबर, अराजकता और अहंकार" की हार की है। उन्होंने कहा कि यह जीत
सामान्य नहीं, बल्कि ऐतिहासिक है और दिल्ली के लोगों ने AAPDA को बाहर कर दिया है। पीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास करेगी और जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी।
एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हुई। दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई। आंडबर, अराजकता, अहंकार और आप-दा की हार हुई है। इस नतीजे में भाजपा कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत, परिश्रम विजय को चारचांद लगाता है। सभी कार्यकर्ता विजय के हकदार हैं। सभी को विजय की बधाई देता हूं।
भाजपा मुख्यालय से पीएम मोदी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और सुकून भी है। मैंने लोगों से प्रार्थना की थी भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए। दिल्ली के हर परिवारीजन को मोदी को गारंटी पर भरोसा करने के लिए नमन करता हूं। दिल्ली के लोगों ने आपदा को बाहर कर दिया है।
मनीष सिसोदिया की हार और प्रतिक्रिया: जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया की हार हुई है। सिसोदिया ने कहा कि उन्होंने अपना जीवन शिक्षा को समर्पित किया है और आगे भी इसके लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने दिल्ली की जनता का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने उन्हें 12 साल तक सेवा करने का मौका दिया।
अरविंद केजरीवाल की हार: नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल भाजपा के प्रवेश वर्मा से 4,089 वोटों से हार गए हैं। केजरीवाल की हार AAP के लिए एक बड़ा झटका है।
प्रवेश वर्मा की जीत: नई दिल्ली सीट से भाजपा के प्रवेश वर्मा ने जीत हासिल की है। कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने उन्हें बधाई दी है। दीक्षित ने कहा कि नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा की शानदार जीत के लिए बधाई।
आतिशी की जीत: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी सीट से जीत दर्ज की है। यह AAP के लिए एकमात्र राहत की खबर है।
भाजपा का जश्न: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत का जश्न मनाया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद मनोज तिवारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। मनोज तिवारी ने कहा कि जनता ने पीएम मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है और अरविंद केजरीवाल कभी सत्ता में वापस नहीं आएंगे।
समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया: समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा को बहुत खुश नहीं होना चाहिए, क्योंकि कांग्रेस ने भाजपा को जिताने और AAP को हराने के लिए काम किया है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे भाजपा के लिए एक ऐतिहासिक जीत हैं। पार्टी ने 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। वहीं, AAP को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है, और पार्टी के दिग्गज नेताओं की हार से स्पष्ट है कि दिल्ली की जनता ने बदलाव का फैसला किया है। अब यह देखना होगा कि भाजपा दिल्ली की जनता के विश्वास पर कैसे खरा उतरती है और AAP इस हार से कैसे उबरती है।
कोई टिप्पणी नहीं
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद