Header Ads

  • Breaking News

    राजनीतिक चेतना रैली | अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की महत्वपूर्ण बैठक

    राजनीतिक चेतना रैली  अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की महत्वपूर्ण बैठक






    We News 24 Hindi / दीपक कुमार 


    नई दिल्ली :- अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकिशोर पापा मोदी ने दिल्ली में होने वाली राजनैतिक चेतना रैली पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इस अवसर पर "चलो दिल्ली, चलो दिल्ली" का नारा दिया गया।

    राष्ट्रीय स्तर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली एनसीआर में आयोजित जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के राष्ट्रीय स्तर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन स्वामी विवेकानंद अस्पताल एवं योग संस्थान के प्रांगण में किया गया। इस समारोह में प्रदेश अध्यक्ष एवं नव नियुक्त राष्ट्रीय महासचिव शैलेन्द्र जायसवाल एडवोकेट ने समाज के सामाजिक और राजनैतिक भागीदारी के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने दिल्ली की भौगोलिक, जनसंख्यात्मक एवं सामाजिक समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व का सम्मान किया और भाजपा की वैश्य नेत्री, दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दीं।


    ये भी पढ़े-महाकुंभ 2025: कुंभ का आज 38वां दिन, अब तक 55.56 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु लगा चुके हैं पवित्र डुबकी


    पदाधिकारियों का सम्मान और शपथ ग्रहण राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजकिशोर पापा मोदी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपा, शपथ ग्रहण कराया और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने आगामी राजनैतिक चेतना रैली की रूपरेखा प्रस्तुत की और इसे सफल बनाने के लिए चार स्तरीय इकाइयों (राष्ट्रीय, प्रादेशिक, क्षेत्रीय, जिला स्तर) के गठन की घोषणा की। इन इकाइयों के माध्यम से लाखों लोगों को दिल्ली पहुंचाने का आह्वान किया गया।


    समाज की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि इस चेतना रैली का उद्देश्य समाज की राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों और सरकारों पर जायसवाल समाज की समस्याओं के समाधान हेतु दबाव बनाया जाएगा। कलचुरी समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।

    राजनीतिक चेतना रैली  अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की महत्वपूर्ण बैठक



    समाज के संगठन को मजबूत करने की अपील पूर्व विधायक एवं राष्ट्रीय संरक्षक श्री अशोक जायसवाल जी ने समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए दिल्ली में संगठनों को एकजुट करने और समन्वय टीम के गठन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने दिल्ली में समाज के लिए एक छात्रावास और अतिथि गृह बनाने की आवश्यकता भी व्यक्त की।


    महत्वपूर्ण मुलाकातें और सहयोग राष्ट्रीय नेतृत्व ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्री श्रीपाद यशो नाईक से मुलाकात की और समाज के उत्थान से जुड़े राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा की। मंत्री जी ने दिल्ली में बैठकों के लिए स्थान उपलब्ध कराने की स्वीकृति दी और समाज को एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा दी।


    सम्मेलन में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री त्रिलोकी नाथ जायसवाल, पूर्व मेयर श्री विजय कुमार भगत, श्री अजय कुमार जायसवाल, श्रीमती मीनाक्षी जायसवाल, श्रीमती सुषमा जायसवाल, श्री सच्चिदानंद जायसवाल, श्री शिव जी जायसवाल, श्री बृजेश गुप्ता, श्री भीम जायसवाल, श्री जयप्रकाश जायसवाल, श्री राकेश रंजन जायसवाल, श्री अमित भगत, श्री सुरेन्द्र आर्य , श्री प्रहलाद जायसवाल,श्री अनूप शिवहरे जी देहाती (झांसी), उत्तर प्रदेश गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी के नेता श्री अरविंद जायसवाल सहित सैकड़ों समाजसेवी उपस्थित रहे।





    कार्यक्रम के अंत में श्री अजय जायसवाल (चेयरमैन, दिल्ली) ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

    नारा: "जुड़ेगा समाज - बढ़ेगा समाज - शक्तिशाली होगा देश। जायसवाल शक्ति - वैश्य शक्ति है, राष्ट्र शक्ति है।" 

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad