Header Ads

  • Breaking News

    पहले अरिरिया अब मुंगेर में एएसआई संतोष सिंह की हत्या , भीड़ ने किया था जानलेवा हमला

    पहले अरिरिया  अब मुंगेर में एएसआई संतोष सिंह की हत्या , भीड़ ने किया था जानलेवा हमला



     इससे पहले, 13 मार्च को बिहार के अररिया जिले में फुलकाहा थाने में तैनात एएसआई राजीव रंजन मल की पीट-पीटकर हत्या कर दीया गया  







    We News 24 Hindi / ललित भगत 



    बिहार :- के मुंगेर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एएसआई संतोष सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गुरुवार को भीड़ ने उन पर जानलेवा हमला किया था, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना बीते दिनों अररिया जिले में एक पुलिस अधिकारी की हत्या के बाद सामने आई है, जिसने पुलिस विभाग को हिला कर रख दिया है।



    ये भी पढ़े-बिहार के हाजीपुर में सनसनीखेज घटना: पत्नी ने पति का प्राइवेट पार्ट काटा, मौत



    धारदार हथियार से किया गया हमला

    14 मार्च की रात, मुफस्सिल थाने के एएसआई संतोष कुमार सिंह नंदलालपुर गांव में दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने पहुंचे थे। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से उनके सिर पर कई जगह हमला किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद संतोष सिंह को पहले निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए पटना के पारस अस्पताल रेफर किया गया। हालांकि, शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। संतोष सिंह कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के पिपरिया गांव के निवासी थे।



    ये भी पढ़े-नासा का क्रू-10 मिशन ISS पहुंचा, नौ महीने से अन्तरिक्ष फंसी सुनीता विलियम्स और बुच विल्मर की होगी वापसी



    अररिया में भी पुलिस अधिकारी की हत्या

    इससे पहले, 13 मार्च को बिहार के अररिया जिले में फुलकाहा थाने में तैनात एएसआई राजीव रंजन मल की हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि राजीव रंजन एक मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए गए थे, लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। हालांकि, अररिया पुलिस ने हत्या की बात से इनकार करते हुए कहा कि पुलिस एक्शन के दौरान वे बेहोश हो गए और बाद में उनकी मौत हो गई। राजीव रंजन मूल रूप से मुंगेर जिले के निवासी थे।



    ये भी पढ़े-उत्तर भारत में मौसम में बदलाव: पश्चिमी हिमालय में बारिश और बर्फबारी, मैदानी इलाकों में बढेगा तापमान


    पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

    इन घटनाओं ने बिहार पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। पुलिस अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। मुंगेर और अररिया में हुई घटनाओं की जांच जारी है, और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक अधिकारियों के परिवार को मदद का आश्वासन दिया है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad