बसों पर खालिस्तान लिखने के बाद ,हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने पंजाब के लिए 20 रूटों पर बस सेवा बंद - We News 24 - वी न्यूज २४

Breaking

We News 24 - वी न्यूज २४

"We News 24 – भारत का भरोसेमंद हिंदी समाचार चैनल। राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन और देश-दुनिया की ताज़ा खबरें सबसे पहले।"

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 22 मार्च 2025

बसों पर खालिस्तान लिखने के बाद ,हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने पंजाब के लिए 20 रूटों पर बस सेवा बंद

बसों पर खालिस्तान लिखने के बाद ,हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम ने पंजाब के लिए 20 रूटों पर बस सेवा बंद



हाइलाइट्स:


  1. एचआरटीसी ने पंजाब के लिए रात्रि ठहराव वाले 20 रूटों पर बस सेवा बंद की।
  2. अमृतसर बस अड्डे पर तीन बसों को नुकसान पहुंचाया गया, एक पर "खालिस्तान" लिखा गया।
  3. उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने घटना को चिंताजनक बताया।
  4. पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी से बातचीत की गई।
  5. पहले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।








We News 24 Hindi /  दिलीप लाहौल 



 शिमला: हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने पंजाब के अमृतसर में हुई बस तोड़फोड़ की घटना के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। निगम ने पंजाब राज्य के लिए रात्रि ठहराव वाले 20 रूटों पर बस सेवा बंद कर दी है। यह निर्णय शनिवार को हुई निगम प्रबंधन की बैठक में लिया गया।


निगम प्रबंधन के अनुसार, 10 बसें अमृतसर, 4 बसें होशियारपुर, 4 बसें लुधियाना और 2 बसें जालंधर बस अड्डे पर रात्रि के समय पार्क होती थीं। इन बसों को फिलहाल नहीं भेजा जाएगा। निगम ने इस संबंध में एफआईआर भी दर्ज करवाई है और पुलिस अधिकारियों से तुरंत कार्रवाई की मांग की है।



ये भी पढ़े-यातायात विभाग ने बाइक सवारों के चालान के लिए नया नियम जारी किया, मोबाइल फोटो से चालान नहीं काटा जाएगा



हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विधानसभा में इस मामले पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने बताया कि पंजाब के अमृतसर बस अड्डे पर एचआरटीसी की तीन बसों को नुकसान पहुंचाया गया है। बसों के विंड स्क्रीन तोड़ी गई हैं और एक बस पर पेंट से "खालिस्तान" लिखा गया है।




अग्निहोत्री ने कहा कि पंजाब में हिमाचल की बसों को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी स्तर पर इस मामले पर बातचीत की गई है। पहले के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।


ये भी पढ़े-तलाक के बाद महिलाओं के संपत्ति अधिकार: क्या पति की सभी संपत्ति पर हक जमा सकती हैं महिलाएं?


एचआरटीसी की 600 बसें पंजाब के विभिन्न रूटों पर चलती हैं। निगम ने बसों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह सख्त फैसला लिया है। हिमाचल की तीन बसों पर अमृतसर बस अड्डे पर नुकसान पहुंचा गया है। एक बस पर पेंट से खालीस्तान लिखा गया है। इससे पहले होशियारपुर में एचआरटीसी की बसों को नुकसान पहुंचाया गया था। इसमें दो आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

एचआरटीसी की बसें रात के समय पंजाब के अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर व लुधियाना में रूकती हैं। वहां के बस अड्डों पर रात को पार्क किया जाता है।रात के समय पार्क की बस को नुकसान पहुंचाने के बाद निगम ने यह सख्त फैंसला लेकर रूट बंद किए।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

Post Top Ad

Responsive Ads Here