Header Ads

  • Breaking News

    पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू कताल सिंघी की हत्या, भारत में कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था

    पाकिस्तान में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू कताल सिंघी की हत्या, भारत में कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था



    पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी अबू कताल सिंघी की हत्या, भारत में कई बड़े हमलों का मास्टरमाइंड था


    • https://www.wenews24.com/





    We News 24 Hindi / काजल कुमारी 


    नई दिल्ली :- पाकिस्तान में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक प्रमुख आतंकी अबू कताल सिंघी की हत्या कर दी गई है। अबू कताल भारत में कई बड़े आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड रहा है और उसे नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) द्वारा मोस्ट वांटेड सूची में शामिल किया गया था। शनिवार रात 8 बजे हुई इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी सफलता दिलाई है। अबू कताल हाफिज सईद से जुड़ा था, जो 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड था।


    कई बड़े हमलों में कताल का हाथ

    अबू कताल का नाम 26/11 मुंबई आतंकी हमले से जुड़ा रहा है, जिसमें 166 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा, 9 जून को जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव-खोड़ी मंदिर से लौट रहे तीर्थयात्रियों की बस पर हमले में भी उसकी भूमिका थी। कश्मीर में कई बड़े हमलों में कताल को मास्टरमाइंड माना जाता है। 2023 के राजौरी हमले में भी एनआईए ने अबू कताल को जिम्मेदार ठहराया था।



    ये भी पढ़े-राजकोट की अटलांटिस बिल्डिंग में भीषण आग, तीन की मौत, दहशत का माहौल


    ये भी वीडियो देखे -



    ये वीडियो भी  देखे -



    राजौरी हमले में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत

    जनवरी 2023 में राजौरी जिले के ढांगरी गांव में हुए आतंकी हमले में दो बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के पीछे लश्कर-ए-तैयबा के तीन आतंकियों का हाथ बताया गया था, जिनमें अबू कताल भी शामिल था। एनआईए ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए थे।


    अबू कताल की हत्या से भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को एक बड़ी राहत मिली है, क्योंकि वह कई वर्षों से उनके लिए सिरदर्द बना हुआ था। यह घटना आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हो सकती है।

    कोई टिप्पणी नहीं

    कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad