हाइलाइट्स:
- ट्रंप प्रशासन ने क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के प्रवासियों के कानूनी संरक्षण को रद्द किया।
- करीब 5.3 लाख लोगों को एक महीने के अंदर अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है।
- पैरोल सिस्टम को समाप्त करने का फैसला लिया गया है।
- बाइडेन प्रशासन ने 2022 में पैरोल एंट्री प्रोग्राम शुरू किया था, जिसका विस्तार 2023 में किया गया।
- इस कदम से अमेरिका और इन देशों के बीच राजनयिक तनाव बढ़ सकता है।
We News 24 Hindi / दीपक कुमार
नई दिल्ली :- डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने शुक्रवार को एक बड़ा ऐलान करते हुए क्यूबा, हैती, निकारागुआ और वेनेजुएला के प्रवासियों के कानूनी संरक्षण को रद्द कर दिया है। इस निर्णय का असर यह होगा कि करीब 5.3 लाख लोगों को एक महीने के अंदर अमेरिका छोड़ना पड़ सकता है। यह कदम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अवैध प्रवासियों के खिलाफ तेज की गई कार्रवाई का हिस्सा है।
ये भी पढ़े-महरौली में ट्रैफिक जाम की समस्या गंभीर, कुतुब मीनार से बस स्टैंड तक का सफर 2-3 घंटे में
इन चार देशों के प्रवासी अक्टूबर 2022 में वित्तीय प्रायोजक (फाइनेंसियल स्पॉन्सर) के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में आए थे। उन्हें अमेरिका में रहने और काम करने के लिए दो वर्ष का परमिट दिया गया था, जो अब समाप्त होने वाला है। 24 अप्रैल को संघीय रजिस्टर में नोटिस प्रकाशित होने के 30 दिन बाद इन प्रवासियों का कानूनी दर्जा समाप्त हो जाएगा।
पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल में इन प्रवासियों को एक वर्ष की पैरोल (अस्थायी अनुमति) दी गई थी, जो अब खत्म हो चुकी है। ट्रंप प्रशासन ने पैरोल सिस्टम को समाप्त करने का फैसला लिया है। होमलैंड सुरक्षा विभाग ने कहा कि वैध आधार के बिना अमेरिका में रहने वाले लोगों को अपनी समाप्ति तारीख पर देश छोड़ना होगा। इससे करीब 5.3 लाख प्रवासियों पर असर पड़ेगा, और कई लोगों को निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढ़े-दिल्ली में 31 मार्च 2025 तक इन लोगों के कार्ड होंगे रद्द , राशन कार्ड वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू
बाइडेन प्रशासन का फैसला:
दो साल पहले, तत्कालीन राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 2022 में वेनेजुएला के लोगों के लिए पैरोल एंट्री प्रोग्राम शुरू किया था। इसका विस्तार 2023 में क्यूबा, हैती और निकारागुआ के लोगों को शामिल करने के लिए किया गया था। हालांकि, अब संयुक्त राज्य अमेरिका और इन चार देशों के बीच राजनयिक रिश्तों में तनाव देखा जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
कोमेंट करनेके लिए धन्यवाद